फल रेशे से भरपूर होते हैं, जो आपकी पाचन क्रिया को सुलभ और नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इनमें कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनिरल्स भी होते हैं, जो आपके शिशु के विकास और आपके स्वस्थ शरीर के लिए भी जरूरी हैं। लेकिन कुछ ऐसे फल भी है,जो आपको गर्भावस्था के दौरान नहीं खाने चाहिए।
इस सूची में हमने गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होने वाले फलों की जानकारी दी है और साथ ही कारण भी बताएं है,कि यह क्यों हानिकारक है!
1. अंगूर

अगर आपको पाचन-क्रिया से संबंधित समस्याएं रहती है, तो बेहतर होगा की आप अंगूर का सेवन ना करें। अंगूर के छिलके मोटे होते हैं और आसानी से पचते नहीं है,जिससे कब्ज़ की समस्या होती है। साथ ही अंगूर के छिलके में रेस्वेराट्राल (resveratrol) होता है,जो उन गर्भावती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है, जिन्हें हार्मोनल असंतुलन की समस्या होती है। रेस्वेराट्राल (resveratrol) जैसे जहरीले तत्व से गर्भावस्था के अन्तिम चरण में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
2. कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में पपैन (Palin) एंजाइम्स होते हैं,जो गर्भावस्था में हानिकारक और गर्भपात का कारण बनते हैं। कच्चा पपीता लैटेक्स (latex) से भरपूर होता है,जो गर्भाशय संकुचन को बढ़ाता है। पका हुआ पपीता काफी पौष्टिक होता है और यह हानिकारक एंजाइम्स नहीं होते हैं। इसलिए पके हुए पपीते की संतुलित मात्रा गर्भवती स्त्री के लिए फ़ायदेमंद होती है।
3. अनानास

अनानास में उच्च शूगर तत्व होते हैं, जिन्हें गर्भवती स्त्री को नहीं लेना चाहिए, खासतौर पर गर्भावस्था के आरंभिक स्तर में इसे लेने से बचना चाहिए। इसमें ब्रोमेलेन (bromelain) एंजाइम्स होते हैं, जो गर्भाशय को कमजोर करता है और समय से पूर्व प्रसव पीड़ा व गर्भपात के खतरे को बढ़ाता है। इससे गर्भाशय संकुचन भी होता है,जो विकासशील गर्भाशय के लिए नुकसानदेह है।
सबसे सुरक्षित चीज़ यह है कि आप मौसमी फल खरीदें, ताकि आप आश्वस्त रहें की यह फल पेस्टिसाइड (pesticides) और अन्य हानिकारक रसायनों से मुक्त है, जो आपके व आपके शिशु के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए मौसमी ताजे फलों का सेवन करें।
इस लेख को दूसरी माताओं और होने वाली माताओं के साथ जरूर साझा करें। अपना ख्याल रखें और कमेंट में हमें बताएं आपको कोई भी परेशानी हो तो-