वज़न बढ़ना औरतों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है और शादी के बाद ये प्रॉब्लम उनके लिए एक सर दर्द बन जाती है| कई लोगों से आपने सुना ही होगा की शादी के बाद अचानक से कितना वज़न बढ़ जाता है, रिसर्च के मुताबिक शादी के 5 साल बाद 82% जोड़ों का 5-10 किलो वज़न बढ़ जाता है और ये बढ़ाव अधिकतर महिलाओं में दिखने को मिलता है|
आइये जानते हैं शादी के बाद वज़न बढ़ने के कुछ कारणों के बारे में:
1. हार्मोनल बदलाव

शादी के बाद महिलाओं के रहने-सहने का तरीका बदल जाता है और इसकी वजह से उन्हें हार्मोनल बदलाव से गुज़रना पड़ता है और ये उनके वज़न बढ़ने का एक कारण बन जाता है|
2. लापरवाही

शादी से पहले लड़कियाँ अपनी सूरत और अपने वज़न पर काफ़ी ध्यान देती हैं, रोज़ाना व्यायाम करना आदि| लेकिन शादी के बाद वो अपने नए जीवन में इतनी व्यस्त हो जाती हैं की उन्हें अपना ख्याल रखने का समय ही नहीं मिल पाता|
3. नींद की कमी

शादी के बाद महिलाओं के सोने और जागने के वक़्त बिलकुल बदल जाते हैं| कई बार उनकी सही तरीके से नींद नहीं पूरी हो पाती और लड़कियों के वज़न बढ़ने का मूल्य कारण नींद की कमी होता है|
4. पसंदीदा चीज़ों में बदलाव आना

शादी के बाद महिलाओं को अपने पति और ससुराल वालों के मुताबिक अपनी पसंद-नापसंद को संभालना पड़ता है और इस बीच में वो अपनी पसंद को सिरहाने रखकर अपने लिए ज़्यादा समय ना मिल पाने पर अपना ख्याल नहीं रख पातीं जिसके कारण उनके वज़न में बढ़ौती आती है|
5. बाहर का खाना

नए शादीशुदा जोड़े अधिकतर खाना खाने बहार जाते हैं और इसी बहाने वो अधिक मात्रा में कैलोरीज़ का उपभोग कर लेते हैं और इन कैलोरीज़ के कारण महिलाओं के पेट के आस पास फैट बढ़ जाता है|
6. उम्र

आज कल अधिकतर लोग 28-30 साल की उम्र के बीच शादी कर रहे हैं और एक स्टडी के मुताबिक 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर का मेटाबोलिक रेट कम हो जाता है जिसके कारण तेज़ी से वज़न बढ़ते दीखता है|
7. तनाव

महिलाओं के लिए शादी सबसे कठिन काम होता है जब उन्हें अपना घर छोड़ कर एक नए घर में खुदको एडजस्ट करना पड़ता है| कई बार महिलाओं को एक नए घर में एडजस्ट करना बहुत मुश्किल लगता है और इन सब के वजहों से उन्हें तनाव से गुज़रना पड़ता है जो की उनका वज़न बढाने के लिए जाना जाता है|
शादी के बाद वज़न बढ़ने पर परेशान ना हों बल्कि उसका पोज़िटिव तरीके से सामना करें और साथ ही इस पोस्ट को उन महिलाओं के साथ शेयर करें जो इस तनाव से गुज़र रही हों!