गर्भावस्था में प्रत्येक महिला को बच्चे के जन्म के बाद उसके शरीर पर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स के निशान से छुटकारा पाने की चाह होती है। इसके लिए उन्हें कई दादी-नानी के नुस्खें ढूंढ़ने पड़ते हैं। इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में इंसान के पास फुर्सत कहाँ है? इसलिए घर पर आसानी से मिल जाने वाले सामान से ही महिलाओं को अपनी समस्या का निदान ढूंढ़ना चाहिए।
इस लेख में सभी घरों में आसानी से मिलने वाली विक्स क्रीम के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के फायदे के बारे में लिखा गया है। यह बहुत ही सरल व सस्ता है।
आपको विक्स वेपोरब, अलो वेरा जेल, और पेट पर लपेटने के लिए प्लास्टिक फॉयल का इंतज़ाम करना होगा।
विक्स को स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित स्थान पर लगायें। इसके बाद प्लास्टिक फॉयल को वहाँ पर कस कर लपेटें। इस तरह से इस को रात भर के लिए छोड़ दें। धीरे धीरे आप इसको निकालें और बाद में प्रभावित स्थान पर अलो वेरा जेल से मालिश करें।
विक्स में नीलगिरी का तेल, केदार के पत्ते और कपूर पाया जाता है। यह फैली हुई त्वचा को आराम पहुँचाते हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं।
इसका इस्तेमाल आपको एक महीने तक करना ही पड़ेगा ताकि आपको असर दिखना शुरू हो। शायद कुछ महिलाओं को इससे ज़्यादा वक्त भी लग सकता है। धैर्य रखें। कुछ हफ्तों बाद आपकी त्वचा वापस पहले जैसी होने लगेगी।
पसंद आने पर इसे अन्य महिलाओं के साथ शेयर करना न भूलें।