गर्भावस्था के समय शरीर में सूजन – जानिये उसके कारण और उपाए
क्या आपके उँगलियों में वो पहले से पड़ी अंगूठी टाइट हो रही है? आपके हाथ फूल गए हैं? गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में आपका स्वागत है! इस फूलन को इडिमा भी कहते हैं जो की गर्भावस्था के समय ही होती है लेकिन काफी परेशानी देती है| गर्भावस्था के समय आपके बच्चे के विकास के लिए आपका शरीर लगभग 50% खून और अन्य तरल पदार्थ(fluid)उत्पादित करता है| वो एक्स्ट्रा तरल पदार्थ आपके हाथ, पैर और टखने के टिशू में जमा हो जाता है| गर्भावस्था के समय महिलाओं के 25% वज़न ये एक्स्ट्रा तरल पदार्थ के कारण बढ़ते हैं|